नई दिल्ली, मार्च 14 -- पश्चिम एशिया में ईरान के खिलाफ युद्ध शुरू करने वाले अमेरिका के लिए हालात लगातार तनावपूर्ण होते जा रहे हैं। ब्रिक्स देशों को अमेरिका विरोधी मानने वाले ट्रंप प्रशासन पर अब ब्राजील ने तगड़ा ऐक्शन लिया है। पिछले साल ब्राजीलियाई अधिकारियों के खिलाफ अमेरिकी ऐक्शन का बदला लेते हुए ब्राजील सरकार ने भी एक अमेरिकी अधिकारी का वीजा रद्द कर दिया है। ब्राजील के राष्ट्रपति लुइस लूला डा सिल्वा ने अमेरिकी अधिकारी डैरेन बीटी के वीजा को रद्द कर दिया। उन्होंने कहा कि बीटी के खिलाफ यह फैसला पिछले साल अगस्त में अमेरिका की तरफ से ब्राजीलियाई अधिकारियों के खिलाफ उठाए गए फैसले का जवाब है। गौरतलब है कि अगस्त में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कुछ ब्राजीलियाई अधिकारियों के वीजा रद्द करके उनके अधिकारों को सीमित कर दिया था। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.