लखीमपुरखीरी, मार्च 6 -- ईरान और इजराइल व अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध की वजह से कस्बे समेत इलाके के ज्यादातर पेट्रोल पंपों पर गुरुवार सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोग अपनी गाड़ियों की टंकी फुल कराने के साथ ही जेरीकैन और ड्रमों में ईंधन भराकर रखना चाहते हैं। लोगों ने युद्ध की वजह से पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ने की आशंका की वजह से इनको स्टाक करने की जरूरत बताई। पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल लेने के लिए गाड़ियों और ड्रम व जेरीकैन लेकर पहुंच रहे लोगों की लाइन लग रही है। वहां ईंधन पहले पाने के लिए हड़बड़ी का आलम दिखा। आसपास के गांवों तक के लोग ट्रैक्टर-ट्रालियों पर ड्रम लादकर डीजल भरवाने आए दिखे। तमाम किसान अपने ट्रैक्टरों की टंकियां फुल करवाने के साथ ही ड्रम आदि भी भरवाकर ले जाना चाहते थे। पंप मालिक और कर्मचारी उनको समझाने में लगे रहे कि...