नई दिल्ली, मार्च 22 -- पश्चिम एशिया में जारी तनाव और ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के चलते वैश्विक तेल बाजार में उथल-पुथल मची हुई है। इसी बीच श्रीलंका सरकार ने रविवार आधी रात से ईंधन की कीमतों में औसतन 25 प्रतिशत की भारी बढ़ोतरी कर दी है। यह एक सप्ताह के भीतर दूसरी और मार्च के शुरू से तीसरी ऐसी वृद्धि है। इस वृद्धि के साथ ही श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल की कीमत 400 पार हो गया है। दरअसल, ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजरायल के संयुक्त हमलों और ईरान की जवाबी कार्रवाई के फलस्वरूप होर्मुज प्रभावी रूप से बंद हो गया है, जिससे वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई है, और तेल की कीमतों में भारी उछाल आया है। वहीं जानकारों का कहना है कि इस बढ़ोतरी से श्रीलंका में ईंधन की खुदरा कीमतें 2022 के आर्थिक संकट के स्तर के करीब पहुंच गई हैं, जब देश ने स्वतंत्रता के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.