प्रयागराज, मार्च 13 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। ईरान में चल रहे युद्ध का असर अब उद्योगों पर भी साफ दिखाई देने लगा है। कच्चे माल और केमिकल की सप्लाई प्रभावित होने से इनके दाम अचानक बढ़ गए हैं, जिससे बड़े उद्योगों के साथ-साथ लघु और कुटीर उद्योग भी परेशानी में आ गए हैं। उद्यमियों का कहना है कि आयातित कच्चे माल की सप्लाई कम होने से उत्पादन लागत तेजी से बढ़ रही है।उद्यमी राजीव नैयर के अनुसार, पिछले कुछ दिनों में कई तरह के केमिकल और प्लास्टिक से जुड़े कच्चे माल के दाम कई गुना तक बढ़ गए हैं। इससे छोटे उद्यमियों के सामने उत्पादन जारी रखना मुश्किल होता जा रहा है। उन्होंने बताया कि पहले पीवीसी करीब 80 रुपये प्रति किलो मिलता था, जो अब बढ़कर करीब 130 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है। इसी तरह किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए पाइप बनाने में इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.