नई दिल्ली, मार्च 23 -- Stock Market Crash: सोमवार का दिन भी शेयर बाजार के लिए अबतक अच्छा नहीं रहा है। ईरान युद्ध चौथे हफ्ते में प्रवेश कर चुका है। जिसकी वजह से कच्चे तेल की कीमतें सातवें आसमान पर हैं। इन सबका बुरा असर घरेलू शेयर बाजारों पर साफ देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स आज 1972 अंक की गिरावट के बाद 72560.19 अंक के इंट्रा-डे लो लेवल पर आ गया। वहीं, निफ्टी भी भारी गिरावट के बाद 22478.15 अंक के इंट्रा-डे लेवल तक आ गया था। बता दें, 9 अप्रैल 2025 के बाद निफ्टी अपने न्यूनतम स्तर पर है। ईरान युद्ध का असर घरेलू शेयर बाजारों पर कितना पड़ा है इसका अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि 28 फरवरी से अबतक निफ्टी 10 प्रतिशत लुढ़क चुका है। वहीं, टाइफ टाइम से यह 14 प्रतिशत नीचे गिरा है। यह भी पढ़ें- HDFC Bank के शेयर 52 वीक लो लेवल पर, 4 दिन में 10% लुढ़का ...