नई दिल्ली, मार्च 15 -- मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष ने पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। युद्ध अब अपने तीसरे सप्ताह में प्रवेश कर चुका है, जबकि तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शीर्ष आर्थिक सलाहकार और वाइट हाउस की राष्ट्रीय आर्थिक परिषद के प्रमुख केविन हैसेट ने युद्ध की अवधि पर बड़ा बयान दिया है। हैसेट ने सीबीएस के 'फेस द नेशन' कार्यक्रम में बताया कि पेंटागन का अनुमान है कि यह युद्ध चार से छह सप्ताह तक चलेगा। उन्होंने कहा कि शनिवार तक पेंटागन को लगता था कि इस मिशन को पूरा करने में चार से छह सप्ताह लगेंगे और हम निर्धारित समय से आगे चल रहे हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अंतिम निर्णय राष्ट्रपति ट्रंप का ही होगा। हैसेट ने उम्मीद जताई कि मिशन समाप्त होते ही वैश्विक अर्थव्यवस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.