नई दिल्ली, मार्च 3 -- ईरान पर अमेरिकी और इजरायली हमलों के बाद अब पूरा मिडिल ईस्ट युद्ध के घेरे में आ गया है। पश्चिम एशिया में बिगड़ती स्थिति और तनाव से भारत भी अछूता नहीं है। एक तरफ भारत के कई नागरिक खाड़ी देशों में युद्धग्रस्त हालातों के बीच फंसे हुए हैं, वहीं दूसरी तरफ कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने भी चिताएं बढ़ाई हैं। अब यह रिपोर्ट्स सामने आई हैं कि जंग की वजह से ईरान से हजारों किमी दूर असम के चाय बगानों की रौनक भी फीकी पड़ गई है। इसकी वजह है ईरान की पसंदीदा पेय- असम ऑर्थोडॉक्स चाय। भारतीय निर्यातक इस बात को लेकर चिंतित हैं कि यह जंग ऐसे ही चलती रही तो चाय के निर्यात पर गहरा असर पड़ सकता है। न्यूज 18 ने अपनी एक रिपोर्ट में असम के निर्यातकों के हवाले से बताया कि अगर ईरान में चल रहा संघर्ष लंबा खिंचता है तो चाय के निर्यात पर गंभीर असर पड़...