ईरान में सलाखों के पीछे ट्रंप! अमेरिका विरोधी प्रदर्शन में उमड़ी भीड़, क्या है पूरा मामला?
नई दिल्ली, अक्टूबर 24 -- ईरान की राजधानी तेहरान की सड़कों पर अमेरिका विरोधी पोस्टर और प्रोपेगैंडा कोई नई बात नहीं है, लेकिन इस बार नगर निगम के अधिकारियों ने एक कदम आगे बढ़ते हुए एक अजीबोगरीब 'लाइव थियेट्रिकल' कलाकृति तैयार की है। उत्तरी तेहरान के पॉश इलाके तजरीश स्क्वायर में हवा में कई मंजिल ऊपर एक लोहे का कटघरा (जेल की सेल) लटकाया गया है, जिसके अंदर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भेष धरे एक कलाकार कैद है। यह थियेट्रिकल आर्ट इस समय स्थानीय निवासियों और राहगीरों के बीच जबरदस्त चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग वहां रुककर सेल्फी ले रहे हैं, वीडियो बना रहे हैं और कुछ लोग इस नकली 'ट्रंप' पर अपना गुस्सा भी निकाल रहे हैं।मुखौटा, सूट और लाल टाई: 24 घंटे चल रहा है यह 'लाइव शो' कटघरे के अंदर मौजूद अभिनेता ने डोनाल्ड ट्रंप जैसी दिखने वाली प्रोस्थे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.