नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- Russia news: पश्चिम एशिया की जंग को खत्म कराने के लिए पाकिस्तान द्वारा किए गए शांति के प्रयास नाकाफी साबित हुए हैं। दोनों पक्ष एक बार फिर से आमने-सामने नजर आ रहे हैं। इस्लामाबाद में हुई वार्ता के असफल होने के पीछे सबसे बड़ी वजह ईरान का इनरिच्ड यूरेनियम बताया गया है, जिसे लेकर अमेरिका और इजरायल को डर है कि तेहरान परमाणु हथियार बना सकता है। अब इसी डर को खत्म करने के लिए रूस ने एक खास ऑफर दिया है। क्रेमलिन की तरफ से सोमवार को कहा गया कि वह अमेरिका के साथ भावी शांति समझौते के तहत ईरान के इनरिच्ड यूरेनियम को स्वीकार करने के लिए तैयार है। बता दें, इससे पहले भी रूस ऐसा प्रस्ताव दे चुका है, लेकिन ट्रंप ने इसे अस्वीकार कर दिया था। पश्चिम एशिया के युद्ध को शांत करवाने और ईरान के साथ अपने मजबूत रिश्तों की बात करते हुए क्रेमलि...