सीवान, मार्च 6 -- सीवान, हिंदुस्तान संवाददाता।शहर में ईरान के सर्वोच्च धर्म गुरु आयतुल्लाह सैयद अली खामनेई के शहीद होने के निमित्त जुलूस गुरुवार को निकाला गया। जुलूस शहर के पुराना किला मैदान से निकलकर मखदूम सराय मोड़ होते हुए गोपालगंज मोड़ तक पहुंचा। बहरहाल, ईरान में अमेरिका-इजराइल द्वारा आयतुल्लाह खामेनेई के शहीद किए जाने के विरोध में सीवान में प्रदर्शन जुलूस निकाला गया।प्रदर्शनकारियों के हाथों में अमेरिका व इजराइल के विरोध में नारे लिखी तख्तियां भी थीं।इस दौरान ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह सैयद अली खामेनेई व 165 मासूम बच्चों की शहादत के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाए। साथ ही इस हमले को अमेरिका व इजराइल की संयुक्त आतंकवादी करतूत बताया। गोपालगंज मोड़ पर विशाल जनसभा में वक्ताओं ने अमेरिका व इजराइल की इस करतूत पर अपना विरोध जताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.