लखनऊ, मार्च 28 -- ईरान में जंग के बाद बेघर हुए लोगों की मदद करने के मकसद से पूरे देश भर के लोग आगे आ रहे हैं। इसी क्रम में लखनऊ में हुसैनी टाइगर के पदाधिकारियों और सदस्यों ने लगभग साढ़े छह लाख रुपये की नगद राशि दिल्ली जाकर ईरान कल्चर हाउस में ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामनेई के भारत में प्रतिनिधि डॉ.अब्दुल माजिद हकीम इलाही को सौंपी। डॉ.अब्दुल माजिदसे मुलाकात करने गए इस प्रतिनिधिमंडल में शमील शम्सी, अधिवक्ता मोहम्मद जरी ज़ैदी, अधिवक्ता जरी अब्बास रिज़वी, अधिवक्ता सैफ़ अली खान, अधिवक्ता बबर अली शाह, मोहम्मद तालिब व मो.कम्बर समेत कई सदस्य उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...