नई दिल्ली, मार्च 22 -- Donald Trump: पश्चिम एशिया का युद्ध अमेरिका के लिए अब परेशानी का सबब बनता जा रहा है। अमेरिका और इजरायल चाहें, जितना जीत का दम भर लें लेकिन सच तो यही है कि जिस तरीके से ईरान ने पलटवार किया है, उसकी उन्हें उम्मीद नहीं थी। ईरान पर हमले के फैसले को लेकर अब ट्रंप को अमेरिका में ही चेतावनी मिल रही है। ओसाम बिन लादेन को मारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले तत्कालीन सीआईए चीफ लियोन पेनेटा ट्रंप पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने विश्व की सबसे मजबूत सेना को ऐसी स्थिति में फंसा दिया है, जहां से वह न तो होर्मुज खोल पा रही है और न ही अपने नाटो सहयोगियों को साथ ला पा रही है। पूर्व अमेरिकी रक्षा मंत्री और सीआईए चीफ रह चुके पुनेटा ने आरोप लगाया कि राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान पर हमला करने से पहले स्थिति को पूरी तरह से समझा ही नहीं। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.