पटना, मार्च 2 -- वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने सरकार से ईरान में फंसे भारतीयों को सकुशल स्वदेश वापसी के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उन्होंने कहा कि खाड़ी देशों में युद्ध वैश्विक शांति और क्षेत्रीय स्थिरता के लिए गंभीर खतरा है। किसी भी संप्रभु राष्ट्र के शीर्ष नेतृत्व पर हुआ हमला निंदनीय है। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से आग्रह किया है कि वहां फंसे भारतीयों की सुरक्षित और शीघ्र स्वदेश वापसी सुनिश्चित करने के लिए तत्काल, ठोस और प्रभावी कदम उठाएं। बिहार के कई ऐसे लोग हैं जो ईरान में रहकर अपना काम करते हैं। आज की स्थिति में उनके परिजन परेशान हैं। उन्होंने बिहार सरकार से ऐसे लोगों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी करने का आग्रह किया है, जिससे खाड़ी देशों में फंसे प्रवासी बिह...