शामली, जनवरी 19 -- ईरान में फंसे मर्चेंट नेवी के कैप्टन अजय कुमार के पिता मास्टर चरण सिंह एवं उनके परिवार से रविवार को गांव भैंसवाल में पूर्व विधायक वारिस राव ने मुलाकात की। इस दौरान परिजनों ने कैप्टन अजय कुमार की सलामती और शीघ्र भारत वापसी की कामना व्यक्त की। वारिस राव ने बताया कि यह मुलाकात राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह के निर्देश पर की गई। उन्होंने परिवार का दुख साझा करते हुए भरोसा दिलाया कि कैप्टन अजय कुमार की सुरक्षित वापसी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इस संबंध में वारिस राव ने भारत सरकार के विदेश मंत्रालय कार्यालय से दूरभाष पर बातचीत कर स्थिति से अवगत कराया। विदेश मंत्रालय की ओर से कैप्टन की सुरक्षित भारत वापसी के लिए प्रयास किए जाने का आश्वासन भी दिया गया। परिजनों ने बताया कि कैप्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.