रुडकी, मार्च 2 -- ईरान में फंसे मंगलौर और आसपास के गांवों के जायरीनों के साथ ही लगभग 40 छात्रों से पिछले तीन दिन से परिजनों का कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। इसके चलते मोहल्ला हल्का, पठानपुरा और जैनपुर झझेड़ी के परिवारों में चिंता और भय का माहौल है। परिजनों के अनुसार, ईरान गए छात्रों से 72 घंटों से मोबाइल फोन और इंटरनेट बंद होने से बात नहीं हो पा रही है। इससे उन्हें किसी अनहोनी की आशंका सता रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...