बरेली, मार्च 2 -- सेंथल। अमेरिका और इस्त्राइल के हमले में ईरान के सुप्रीप लीडर अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद मिडल ईस्ट में तनाव बढ़ गया है। ईरान की ओर से भी पलटवार किया जा रहा है। युद्ध के बीच ईरान में फंसे भारतीय का परिजनों से संपर्क कट गया है। बच्चों से संपर्क न होने की वजह से परिजन परेशान हैं। वह खुदा से बच्चों की सलामती की दुआ कर रहे हैं। सेंथल में रहने वाले महफूज अली, सलीम हसन और गाजी अब्बास मौलवियत की पढ़ाई करने के लिए ईरान के शहर कुम गए हुए हैं। उनकी पत्नियां भी उनके साथ हैं। युद्ध के बीच वह भी वहां फंस गए हैं। अमेरिका और इस्त्राइल के हमले के बाद ईरान में इंटरनेट सेवा बंद होने के साथ ही नेटवर्क की समस्या हो गई है। इस कारण परिजनों की उनसे बात भी नहीं हो पा रही है। इस वजह से परिजन परेशान हैं। परिजन उनकी सलामती की दुआएं मांग रहे हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.