बुलंदशहर, मार्च 1 -- जहांगीराबाद के गांव सांखनी निवासी चार छात्र अभी भी ईरान में फंसे हुए हैं। वहां युद्ध से हालात गंभीर होते जा रहे हैं। ईरान के शीर्ष नेता अयातुल्लाह अली खमेनेई की मौत के बाद ईरान फंसे छात्रों के परिजनों को भी चिंता हो रही है। परिजन अपनों के लिए दुआ कर रहे हैं। गांव सांखनी निवासी छात्र मोहम्मद अब्बास नजीर, मोहम्मद अब्बास, मुस्सबिर हुसैन और जुगनू उर्फ अजहर अब्बास ईरान में धार्मिक शिक्षा के लिए गए थे। इजरायल द्वारा ईरान पर हमले के बीच ये चारों छात्र वहीं फंस गए हैं। सभी छात्र फिलहाल ईरान के कुम शहर में हैं। गांव निवासी शब्बर रजा ने बताया कि भाई मोहम्मद अब्बास नजीर से मैसेज पर बात हुई है। उसने बताया कि यहां हालत बहुत खराब हो रहे हैं। शीर्ष नेता खमेनेई की मौत के बाद पूरे देश में 40 दिन का शोक घोषित किया गया है। उन्होंने बताय...