इटावा औरैया, मार्च 2 -- ईरान- इजराइल के बीच छिड़ी असमय जंग ने शहर के मोहल्ला कटरा पुर्दल खां निवासी ताजीम रजा के परिवार की धड़कनें बढ़ा दी हंै। उनकी बेटी वजूद जेहरा ईरान में फंसी है। बेटी 18 साल की वजूद जेहरा पांच महीने पहले ही ईरान में मजहबी दीनी तालीम और फारसी की पढ़ाई के लिए गई थी। वह तेहरान से 150 किमी दूर कुम शहर में पढ़ाई कर रही है। वहां उसके साथ 30 भारतीय लड़कियां और हैं। दोनों देशों के बीच छिड़ी जंग की खबरों के बीच परिवार चिंता में है और फिलहाल बेटी की सकुशल वापसी की दुआएं कर रहा है। रमजान के पावन महीने में परिवार सरकार से उम्मीद लगाये है कि जल्द से जल्द बच्ची को वापस लाया जाए। सोमवार को फोन पर जेहरा ने पिता से बातचीत की। उसने बताया कि तेहरान में युद्ध चल रहा है लेकिन कुम शहर में अभी शांति है वहां अभी युद्ध जैसे हालात नहीं हैं। लेकिन दहश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.