सिद्धार्थ, मार्च 2 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। ईरान और अमेरिका-इसराइल के बीच छिड़े युद्ध से डुमरियागंज क्षेत्र के हल्लौर गांव के लोग चिंतित है। शिया बाहुल्य हल्लौर के आधा दर्जन छात्र ईरान में धार्मिक शिक्षा लेने गए हैं। युद्ध छिड़ने के बाद मौलाना की पढ़ाई करने गए छात्रों के परिजनों में डर का माहौल है। वे रविवार को लगातार बच्चों से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं पर बात नहीं हो पा रही है। परिजन अब अल्लाह से उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं। डुमरियागंज क्षेत्र के हल्लौर गांव में शिया समुदाय के लोग निवास करते हैं। जहां से आधा दर्जन की संख्या में छात्र-छात्राएं ईरान में रहकर दीन की पढ़ाई करने के लिए गए हुए हैं। ईरान और अमेरिका-इसराइल के बीच छिड़े युद्ध में रविवार की सुबह जब उन्हें ईरान के सुप्रीम लीडर सैयद अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत व ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.