ईरान में गिरा अमेरिका का लड़ाकू विमान, एक पायलट मिला, दूसरे की तलाश तेज
नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- ईरान ने शुक्रवार को दुनिया के सबसे शक्तिशाली अमेरिकी लड़ाकू विमान एफ-35 को मार गिराने का दावा किया। वहीं दो अमेरिकी आधिकारिक सूत्रों ने दावा किया कि उसका दो सीटर लड़ाकू विमान एफ-15 ई ईरान में गिरा है। एक पायलट मिल गया जबकि दूसरे की तलाश जारी है। हालांकि पेंटागन और सेंट्रल कमांड ने इसपर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड ने कहा कि एक सीटर विमान एफ-35 लड़ाकू विमान को दक्षिण पश्चिम ईरान में मार गिराया गया। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा कि ईरान ने एफ-35 को बोयर- अहमद प्रांत में गिराया। तेहरान टाइम्स ने एक्स पर विमान के मलबे की फोटो के साथ उसकी तस्वीर भी साझा की है। अमेरिकी समाचार पोर्टल एक्सियोस का दावा है कि ईरान ने मार गिराए गए लड़ाकू विमान की जो तस्वीर साझा की है वो एफ-15 ई विमान की हैं।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.