नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान कई बार इतने अनोखे होते हैं कि कोई भी सोच में पड़ जाए। अब अमेरिका और ईरान के बीच बढ़े तनाव के बीच भी ट्रंप ने ऐसा ही कुछ कहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति का कहना है कि ईरानियों की हर हरकत पर अमेरिका की नजर है और अगर बाथरूम भी जाते हैं तो ट्रंप को पता लग जाता है। उन्होंने कहा है कि ईरान की हर छोटी सी छोटी हरकत पर भी अमेरिका नजर रखे हुए है। डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बात करते हुए यह दावा किया। ट्रंप ने इस दौरान यह दावा भी किया कि स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पर अमेरिका का पूरी तरह कंट्रोल हो गया है और यहां से बिना किसी बड़ी बाधा के जहाजों की आवाजाही हो रही है। बता दें कि इससे पहले ईरान ट्रंप के इस दावे को सिरे से खारिज कर चुका है। यह भी पढ़ें- ट्रंप के अमेरिका में जनता कित...