नई दिल्ली, जनवरी 11 -- ईरान में अमेरिकी हस्तक्षेप की संभावना को लेकर इजरायल अलर्ट मोड में है। रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों ने बताया कि इजरायली सुरक्षा परामर्शदाताओं ने इस स्थिति पर विस्तृत चर्चा की है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल के दिनों में बार-बार ईरान में हस्तक्षेप की धमकी दी है और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बल प्रयोग न करने की चेतावनी दी है। शनिवार को ट्रंप ने कहा कि अमेरिका मदद के लिए तैयार है। जून में इजरायल और ईरान के बीच 12 दिनों का युद्ध हुआ था, जिसमें अमेरिका ने भी इजयरायल के साथ मिलकर हवाई हमले किए थे। इससे दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है। ईरान के परमाणु कार्यक्रम और बैलिस्टिक मिसाइलों को लेकर इजरायल लगातार चिंता में है। यह भी पढ़ें- क्या ईरान पर हमला करने वाला है US? ट्रंप को सैन्य विकल्पों की दी गई ब्रिफिंग इजरायल ...