नई दिल्ली, मार्च 14 -- पश्चिम एशिया में अमेरिका और इजरायल द्वारा मिलकर किए गए हमले को लेकर दुनिया दो हिस्सों में बंटी हुई है। एक तरफ वह लोग हैं, जो इस हमले को जायज ठहरा रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ वह लोग हैं, जो इस हमले को गलत बता रहे हैं। इन सब के बीच यूरोप में यहूदी विरोधी भावना लगातार बढ़ रही है। शनिवार को नीदरलैंड्स की राजधानी एम्सर्टडैम के एक यहूदी स्कूल में धमाका हुआ है। शहर के मेयर फेमके हालसेमा ने इस हमले की निंदा करते हुए, इसे यहूदी समुदाय को निशाना बनाकर किया गया अटैक बताया। डच मीडिया के मुताबिक इस हमले में स्कूल परिसर को नुकसान पहुंचा है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहूदी स्कूल में धमाके की खबर ऐसे समय में सामने आई है, जब शुक्रवार को ही नीदरलैंड्स के एक सिनेगॉग (यहूदी उपासना स्थल) पर आगजनी हुई थी। इस हमले के बाद पुलिस ने...