ईरान बातचीत से नहीं माना तो... हमला रोकने वाले डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दी धमकी
नई दिल्ली, मार्च 23 -- पश्चिम एशिया की जंग में अमेरिकी राष्ट्रपति ने 5 दिन के लिए हमले रोकने का फैसला लिया है। वैश्विक रूप से उनके इस फैसले का स्वागत किया जा रहा है। लेकिन अब ट्रंप ने साफ कर दिया है कि अगर ईरान बातचीत के माध्यम से नहीं मानता है और समझौता नहीं करता है, तो उस पर लगातार बमबारी होती रहेगी। ट्रंप ने सोमवार को जोर देकर कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच लगातार संपर्क बना हुआ और दोनों ही युद्ध को खत्म करने की शर्तों पर सहमत हो रहे हैं। हालांकि, ईरान के विदेश मंत्रालय ने इन दावों को खारिज कर दिया और कहा कि कोई बातचीत नहीं हो रही है। उनका आरोप है कि ट्रंप सिर्फ ऊर्जा बाजार (तेल कीमतों) को कम करने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ दिन पहले ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम देकर दुनिया की धड़कनें बढ़ाने वाले राष्ट्रपति ट्रंप ने सोमवार को 5 दिन तक हमला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.