नई दिल्ली, मार्च 30 -- ईरान ने अमेरिका के 15 सूत्रीय शांति प्रस्ताव को पूरी तरह अस्वीकार कर दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने इसे अवास्तविक और अनुचित बताया। उन्होंने कहा कि प्रस्ताव ज्यादातर एकतरफा है। युद्ध अब दूसरे महीने में प्रवेश कर चुका है। 28 फरवरी को अमेरिका-इजरायल के हमलों से शुरू हुए इस संघर्ष में ईरान के कई शीर्ष नेता मारे गए हैं। ईरान ने ताजा प्रस्ताव मध्यस्थों के जरिए प्राप्त होने की बात कही, लेकिन सीधी बातचीत से इनकार कर दिया। यह भी पढ़ें- ईरान को झटका, होर्मुज को ब्लॉक करने वाले ईरानी नेवी कमांडर को इजरायल ने ढेर किया डोनाल्ड ट्रंप का दावा था कि ईरान ने प्रस्ताव के अधिकांश बिंदुओं पर सहमति जताई है। उन्होंने पाकिस्तान जैसे मध्यस्थों के जरिए बातचीत का जिक्र किया। ट्रंप ने कहा, 'वे हमें अधिकांश नंबर दे चुके है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.