लखनऊ, मार्च 5 -- सरोजनीनगर, संवाददाता सायरन की आवाज आती और तुरंत हमें बंकर में जाने को कहा जाता। फ्लाइट के बारे में कुछ पता नहीं लग पा रहा था। समय अपने कमरे से बंकर के बीच आने-जाने की चिंता में कट रहा था। हर किसी के चेहरे पर दहशत साफ नजर आ रही थी। गुरुवार को एयरपोर्ट पर एक के बाद एक कर दो फ्लाइटें दुबई से लखनऊ पहुंची तो यात्रियों ने आप बीती बताई। ज्यादातर यात्री दूसरे जिलों के थे।फ्लाई दुबई की ये उड़ानें स्पेशल चार्टर के रूप में लखनऊ पहुंची। दुबई से सामान्य फ्लाइटों का संचालन ठप है, रेस्क्यू मिशन के तहत कुछ स्थानों के लिए गिनी-चुनी फ्लाइटें संचालित हो रही हैं। दोपहर लखनऊ पहुंचे प्रयागराज के फजर रहमान ने बताया कि दुबई में हमले की दहशत है। बंकर में छिपने के लिए दिन में कई बार मजबूर होना पड़ रहा था। नोएडा और गुरुग्राम के रहने वाले दो परिवार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.