नई दिल्ली, मार्च 9 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने पश्चिम एशिया के कुछ देशों में मौजूदा हालात को देखते हुए कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं फिलहाल स्थगित कर दी हैं। बोर्ड ने सोमवार को इस यह जानकारी दी। सीबीएसई के अनुसार बहरीन, ईरान, कुवैत, कतर, सउदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में संचालित सीबीएसई से संबद्ध विद्यालयों में 12वीं की 12 से 16 मार्च के बीच होने वाली परीक्षाओं को फिलहाल टाल दिया गया है। बोर्ड ने कहा है कि मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों में वर्तमान हालात और अनिश्चितताओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। साथ ही, छात्रों के बीच उत्पन्न मानसिक दबाव और असमंजस की स्थिति को भी ध्यान में रखा गया है। परीक्षाओं की नई तिथियों की घोषणा बाद में की जाएगी। इसके लिए बोर्ड 14 मार्च को स्थिति की समीक्षा करेगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.