ईरान पैकेज::: ब्यूरो::: चाबहार बंदरगाह में भारत के टर्मिनल को क्षति नहीं
नई दिल्ली, जुलाई 14 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। चाबहार बंदरगाह पर अमेरिकी हमले के बावजूद भारत का टर्मिनल पूरी तरह से सुरक्षित है। पूर्व में ऐसी खबरें आई थी कि अमेरिकी हमले में बंदरगाह को भारी नुकसान पहुंचा है। इस बंदरगाह के शाहिद बेहेश्ती टर्मिनल का संचालन भारत के अधीन है।विदेश मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार बंदरगाह पर हुए हमले में भारतीय टर्मिनल को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। हमले की खबरें आने के बाद भारत ने इस बाबत जानकारी एकत्र की थी। वहां भारतीय कंपनी इंडिया पोर्ट्स ग्लोबल लिमिटेड (आईपीजीएल) द्वारा इसका संचालन किया जाता है। कंपनी की तरफ से सूचित किया गया है भारतीय टर्मिनल को कोई क्षति नहीं पहुंची है तथा उसका संचालन पहले की भांति जारी है। यह भी पढ़ें- होर्मुज में ईरान के हमले में भारतीय की मौत, कम से कम 6 घायल; अमेरिका ने भी की बमबारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.