नई दिल्ली, मार्च 13 -- नोट: मिंट का लोगो प्रयोग करें। ------ गूगल सर्च ट्रेंड्स पर बदली भारतीयों की प्राथमिकताएं- शुरूआत में भू-राजनीति से जुड़ी जानकारियों पर था फोकसरुपांजल चौहान।पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष का असर अब भारतीय जन-जीवन में भी दिखने लगा है। लोगों की यह चिंता गूगल सर्च ट्रेंड्स में भी दिख रही है। जहां संघर्ष के शुरुआती दिनों में युद्ध से जुड़ी गतिविधियां गूगल पर ट्रेंड कर रही थी। वहीं, अब यह युद्ध से हटकर ऊर्जा और खाना पकाने के वैकल्पिक साधनों से जुड़ी व्यावहारिक चिंताओं की ओर मुड़ गई है। बीते कुछ दिनों में गूगल सर्च पर एलपीजी, इंडक्शन स्टोव, फ्लाइट रद्द समेत 14 ट्रेंड में भारी उछाल आया है। युद्ध के बीच कुछ प्रमुख सर्च ट्रेंड्स एक नजर में...- ईंधन को लेकर चिंतासरकार के आश्वासनों के बावजूद, देश के कई हिस्सों से एलपीजी सिलेंडर ...