लखीमपुरखीरी, मार्च 21 -- लखीमपुर। मोहम्मदी कस्बे में शिया समाज के लोगों ने ईरान पर हमले के विरोध में काली पट्टी बांधी। ये लोग ईदगाह पर काली पट्टी बांधकर पहुंचे और नमाज अदा की। शिया समुदाय ने पीस कमेटी की बैठक में प्रशासन को पहले ही इस विरोध की जानकारी दी थी। प्रशासन ने भी सिर्फ काली पट्टी बांधने की इजाजत दी, लेकिन किसी तरह के पोस्टर लेकर आने, विरोध प्रदर्शन, नारेबाजी पर प्रतिबंध लगाया था। शनिवार को शिया समाज के लोग घरों से काली पट्टी बांधकर ईदगाह पहुंचे और बिना कुछ बोले नमाज अदा की। मौलाना साहिल जैदी ने बताया कि यह हमारा कदम शांति और इंसानियत के पैगाम की तरह है। हम हमेशा मजलूम के साथ खड़े हैं। हमने काली पट्टी बांधकर ईरानी लीडर और वहां की छात्राओं की मौत पर शोक जताया है और जल्द ही शांति बहाली की दुआ पढ़ी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...