नई दिल्ली, फरवरी 28 -- इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग पर विदेश मंत्रालय का बयान सामने आया है। भारत ने सभी पक्षों से संयम बरतने और संवाद के जरिए मुद्दे सुलझाने और सभी देशों की संप्रभुता का सम्मान किए जाने का आह्वान किया है। मध्य-पूर्व में जारी घटनाओं पर बयान जारी करते हुए विदेश मंत्रालय ने अपनी चिंता जाहिर की। बयान में कहा गया, "भारत ईरान और खाड़ी क्षेत्र में हाल के घटनाक्रमों से बेहद चिंतित है। हम सभी पक्षों से संयम बरतने और तनाव को रोककर नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने का आग्रह करते हैं। तनाव कम करने और मूल मुद्दों को सुलझाने के लिए संवाद और कूटनीति का सहारा लिया जाना चाहिए। सभी देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान किया जाना चाहिए।" बयान में आगे कहा गया, "तनाव के क्षेत्र में स्थित हमारे मिशन भारतीय नागरिकों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.