अलीगढ़, मार्च 1 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। ईरान-अमेरिका की जंग से उठी आग की लपटों का असर अलीगढ़ के कारोबार पर भी पड़ रहा है। ईरान-अमेरिकी जंग की आग मे मीट व हार्डवेयर निर्यातक झुलस रहे हैं। हमले के बाद ईरान ने भी दुबई, बहरीन समेत कई स्थानों पर मिसाइल दागी है। खाड़ी देशों में तनाव के चलते फ्रोजन मीट व हार्डवेयर निर्यात को झटका लगा है। करोड़ों रुपये का आर्डर फंस गया है। ईरान को अलीगढ़ से सीधे फ्रोजन मीट की सप्लाई होती है। खाड़ी देशों मीट का बड़े पैमाने पर निर्यात किया जाता है। मीट निर्यातक सहमे हुए हैं और वहीं हार्डवेयर निर्यातक भी परेशान हैं। अलीगढ़ में अलाना, अलदुआ, फेयर एक्सपोर्ट समेत कई इकाइयां संचालित हैं जो फ्रोजन मीट का एक्सपोर्ट ईरान समेत कई देशों को करती हैं। हालात जिस तरह से खाड़ी देशों में पैदा हो रहे हैं उससे आगामी दिनों में न...