नई दिल्ली, मार्च 3 -- शनिवार (28 फरवरी) को ईरान पर किए गए इजरायल और अमेरिका के हमले में भले ही वहां के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई समेत कई वरिष्ठ अफसरों की मौत हो गई हो लेकिन ईरान में सत्ता परिवर्तन होता फिलहाल नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में ईरान पर हमलों के बाद बदलते घटनाक्रम ने पश्चिम एशिया की स्थिति को और जटिल बना दिया है। हालांकि, अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने अब कहा है कि अमेरिकी सैन्य ऑपरेशन का मकसद ईरान में शासन परिवर्तन (Regime Change) नहीं है। बता दें कि उनसे पहले राष्ट्रपति ट्रंप कई बार कह चुके हैं कि वह ईरान से इस्लामिक सत्ता उखाड़ फेंकना चाहते हैं। एक दिन पहले भी ट्रंप ने ईरानियों से आह्वान किया था कि यही सही समय है कि वहां के लोग शासन में बदलाव के लिए उठ खड़े हों। ऐसे में पीट हेगसेथ का ताजा बयान पहले दिए गए संकेतों से अल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.