बिजनौर, मार्च 2 -- स्योहारा। कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी (सीपीआई-एम) की ओर से अमेरिका तथा इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए कथित हमले के विरोध में स्योहारा में ज्ञापन दिया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन थाना प्रभारी स्योहारा को सौंपते हुए इस कार्रवाई की कड़ी निंदा की। ज्ञापन में कहा गया कि अमेरिका और इजरायल ने मिलकर गैरकानूनी तरीके से ईरान पर हमला किया, जिसमें आम नागरिकों की जान गई। पार्टी ने आरोप लगाया कि इस हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई को भी शहीद कर दिया गया, जिसे उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गंभीर घटना बताया। सीपीआई(एम) नेताओं का कहना है कि यह हमला ईरान की राष्ट्रीय संप्रभुता, संयुक्त राष्ट्र चार्टर और विभिन्न अंतरराष्ट्रीय संधियों का खुला उल्लंघन है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि अ...