रांची, मार्च 1 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। ईरान में अमेरिका और इजरायल के संयुक्त सैन्य हमले के विरोध में रांची में रविवार को जनवादी संगठनों और वाम दलों ने जोरदार प्रदर्शन किया। राजधानी के परमवीर शहीद अल्बर्ट एक्का चौक पर सैकड़ों की संख्या में सीपीआई-एमएल सहित अन्य वाम संगठनों के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। उपस्थित नेताओं ने अमेरिका और इजरायल की कार्रवाई की आलोचना करते हुए केंद्र सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की। मौके पर सीपीएम के राज्य सचिव मंडल सदस्य सुखनाथ लोहरा, माले के राज्य सचिव मनोज भक्त, सीपीआई के जिला सचिव अजय सिंह, प्रतीक मिश्रा, एस के राय, मनसा लोहरा, श्याम पोद्दार, एम एल सिंह, नंदिता भट्टाचार्य, त्रिलोकी नाथ, विजय कुमार, झारखंड जनाधिकार महासभा के एलिना होरो, प्रवीर पीटर बगईचा के फादर टोनी आदि शामिल हुए। उपस्थ...