रुद्रपुर, मार्च 3 -- पंतनगर। ईरान पर हुए अमेरिकी-इजरायली हमले के विरोध में इंकलाबी मजदूर केंद्र एवं ठेका मजदूर कल्याण समिति के बैनर तले एल-खंड में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने दोनों देशों का पुतला फूंककर विरोध जताया। सभा में वक्ताओं ने हमले की निंदा करते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय शांति के लिए खतरा बताया। उन्होंने कहा कि युद्ध और सैन्य कार्रवाई से निर्दोष नागरिक मारे जाते हैं और वैश्विक तनाव बढ़ता है। वक्ताओं ने सभी पक्षों से संयम बरतने और शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में पहल करने की अपील की। इस दौरान राशिद, श्रवण कुमार, अभिलाख सिंह, मनोज कुमार, रंजीत, रियासत, तेजा उद्दीन, विनोद कुमार, जयप्रकाश, भरत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.