प्रयागराज, मार्च 10 -- नागरिक समाज इलाहाबाद की ओर से मंगलवार को पत्थर गिरजाघर के पास धरना स्थल पर विरोध प्रदर्शन किया गया। अमेरिका और इजरायल की ओर से ईरान पर हमले को लेकर रोष जताया गया। प्रदर्शन के दौरान 'ज़ालिम वापस जाओ' क्रान्तिकारी गीत गाया गया। नागरिक समाज से जुड़े संगठनों ने हमलों की कड़ी निंदा की। ट्रेड यूनियन के नेता कमल ऊसरी ने कहा कि इस हमले में सैकड़ों निर्दोष नागरिकों की जान गई है और इससे पूरे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है। किसान नेता आशीष मित्तल ने कहा कि इस संघर्ष का असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी पड़ सकता है। पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से तेल और गैस की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका है, जिससे दुनिया भर में ईंधन की कीमतें बढ़ सकती हैं। प्रदर्शन में ऋषेश्वर उपाध्याय, अविनाश मिश्रा, सुभाष पांडे, अंजलि, आनन्द मालवीय, असरार निय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.