गया, मार्च 10 -- ईरान पर अमेरिका-इजरायल द्वारा किए जा रहे हमलों के विरोध में भाकपा माले ने मंगलवार को गया जी शहर में युद्ध विरोधी शांति मार्च निकाला। माले कार्यकर्ताओं ने इसे साम्राज्यवादी आक्रामकता बताते हुए वैश्विक शांति के लिए गंभीर खतरा करार दिया और अमेरिकी नीति के खिलाफ नारेबाजी की। शांति मार्च समाहरणालय स्थित आंबेडकर पार्क से शुरू होकर जीबी रोड होते हुए टावर चौक पहुंचा, जहां सभा आयोजित की गई।सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले के नगर प्रभारी तारिक अनवर ने कहा कि अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किया जा रहा हमला पश्चिम एशिया को अस्थिर करने की साजिश है। उन्होंने कहा कि इस तरह की आक्रामक नीतियां पूरी दुनिया की शांति और मानवता के लिए खतरा पैदा कर रही हैं।वक्ताओं ने कहा कि युद्ध के मौजूदा हालात में रूस से तेल खरीदने के मुद्दे पर अमेरिका द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.