नई दिल्ली, फरवरी 21 -- मध्य-पूर्व में अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनातनी में इजरायल लगातार तेहरान पर हमले की धमकी देता रहा है। इन धमकियों के बीच ही नेतन्याहू की सेना ने शनिवार को लेबनान पर हवाई हमला बोल दिया। हिज्बुल्लाह की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक इजरायल की तरफ से किए गए इन खतरनाक हमलों में कई इमारतें तबाह हो गई हैं, जबकि करीब 10 लोगों की मौत हो गई है। मारे गए इन लोगों में कुछ हिज्बुल्लाह के सदस्य थे, जबकि कुछ आम नागरिक भी थे। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए बयान में हमले के लिए इजरायल को जिम्मेदार बताया। उन्होंने मृतकों की संख्या दस बताई है। हालांकि उनकी तरफ से यह साफ नहीं किया गया है कि कितने आम नागरिक हैं और कितने हिज्बुल्लाह के सिपाही है। एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, "हिज्बुल्लाह के दो अधिकारियों ने नाम न छपने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.