नई दिल्ली, अप्रैल 19 -- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) को लेकर जारी वैश्विक तनाव अब एक नए और खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। एक तरफ ईरान ने दो टूक शब्दों में कहा है कि यह महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग पूरी तरह उसके नियंत्रण में है, वहीं दूसरी ओर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस गंभीर संकट पर एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद चुप्पी साध ली है। अमेरिका ने यह भी संकेत दिया है कि अगर ईरान ने बात नहीं मानी तो मिलिट्री विकल्प पर फिर से विचार किया जा सकता है। ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बागेर गालबाफ ने स्पष्ट किया है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर तेहरान का दबदबा कायम है। उन्होंने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि वाशिंगटन ने ईरानी बंदरगाहों की घेराबंदी खत्म नहीं की तो इस मार्ग से होने वाले आवाजाही पर और भी कड़े प्रतिबंध लगाए जाएंगे। गालबाफ ने उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.