किशनगंज, मार्च 6 -- किशनगंज । संवाददाता ईरान में हुए हमले को लेकर किशनगंज शहर के ईरानीबस्ती में ईरानी मूल के शिया समुदाय के लोगों के बीच मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। किशनगंज शहर के मोतीबाग में ईरानी मूल के लोग 120 वर्षों से ज्यादा समय से यहां बसे हुए हैं जिनकी सांस्कृति, धार्मिक और भावनात्मक रूप से ईरान से जुड़ाव है। हाल के दिनों में ईरान में जो हमले हो रहे है उससे यहां के लोग भी दुखी है। लोगों के बीच मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। हालांकि यहां लोग खुलकर कुछ भी बोलना नहीं चाहते हैं। इनके मन में जो बातें छुपी हुई है वह खुलकर तो सामने नहीं आ रही है। लेकिन ईरान पर हो रहे हमले से ये लोग काफी गमगीन हैं और ये कहना चाहते है की ईरान पर हो रहे हमले में निर्दोष लोगों की मौत हो रही है। ये अत्यंत कष्टदायक है। लोगों का कहना है की युद्ध किसी भी समस्या का समाध...