नई दिल्ली, जून 17 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ने ईरान युद्ध को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। द इंडिपेंडेंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी सेना ने ईरान पर हजारों मिसाइलें दागने के लिए एलन मस्क के चैटबॉट 'ग्रोक' (Grok) का इस्तेमाल किया है। पेंटागन के एक शीर्ष रक्षा अधिकारी के इस बयान के सामने आते ही हलचल मच गई है। संभवतः यह पहली बार है जब अमेरिका ने युद्ध में Grok से मदद लेने की बात स्वीकार की है। रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका की एक अदालत में एक केस के दौरान दलील देते हुए पेंटागन के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रमुख ने इस बात की पुष्टि की है। दरअसल, मस्क की कंपनी xAI पर प्रदूषण फैलाने के आरोपों को लेकर एक मुकदमा चल रहा है। इस मामले में मस्क की कंपनी का बचाव करते हुए पेंटागन के अधिकारी ने एक शपथ पत्र पर दस्तखत किए हैं। यह भी पढ़ें...