वॉशिंगटन, मई 2 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान से खफा तो हैं, लेकिन उस पर हमला नहीं करेंगे। ट्रंप ने कहाकि ईरान मुझसे डील करना चाहता है, लेकिन मैं उनकी शर्तों से संतुष्ट नहीं हूं। उन्होंने कहाकि हमने ईरान से बात की है। अब देखना है कि क्या होता है। उन्होंने आगे कहाकि, लेकिन मैं यही कहूंगा कि मैं संतुष्ट नहीं हूं। प्रशासन के विकल्पों के बारे में पूछे जाने पर, ट्रंप ने कहाकि मानवीय आधार पर, मैं नहीं, चाहूंगा कि यह युद्ध फिर से शुरू किया जाए। गौरतलब है कि 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हमला कर दिया था। इस हमले में पूरे मध्य पूर्व में हजारों लोग मारे गए हैं। इसमें भी ज्यादातर ईरान और लेबनान में। वहीं, स्ट्रेट होर्मुज के बंद होने के चलते ईंधनों की कीमतें बढ़ गई हैं। विस्तार से नहीं बतायाहालांकि, ट्रंप ने ईरान के प्रस्ताव की क...