वॉशिंगटन, मार्च 17 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ अपने ऐक्शन को सही ठहराया है। उन्होंने कहा कि ईरान पर यदि परमाणु हथियार आ जाएंगे तो वह एक घंटे के अंदर या फिर दिन भर में ही उनका इस्तेमाल कर लेगा। ऐसी स्थिति में इज़रायल ही नहीं बल्कि पूरा मिडल ईस्ट ही तबाह हो जाएगा। वह पूरे इलाके को ही उड़ा देगा। इसलिए हम नहीं चाहते कि ईरान जैसे मुल्क के पास परमाणु हथियार की शक्ति आए। उन्होंने अमेरिका और इजरायल के ईरान पर जारी हमलों का यह कहते हुए बचाव किया कि तीन सप्ताह के अंदर ईरान में 32 हजार आंदोलनकारी मारे गए थे। यही नहीं खुद को शांतिप्रिय बताते हुए ट्रंप ने यह भी कहा कि किसी भी अन्य व्यक्ति के मुकाबले मैं जंग के पक्ष में कम ही रहता हूं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.