नई दिल्ली, जुलाई 19 -- मिडिल ईस्ट में तनाव अब चरम पर पहुंच गया है। अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ लगातार आठवीं रात भी भीषण बमबारी की है। यूएस सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार, इन सटीक हमलों में ईरान की एयर डिफेंस सिस्टम, निगरानी रडार, समुद्री ठिकान, मिसाइल और ड्रोन स्टोरेज साइटों को भारी नुकसान पहुंचाया गया। यह कार्रवाई जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य बेस पर ईरान समर्थित हमले के जवाब में की गई, जिसमें दो अमेरिकी सैनिक मारे गए थे। क्षेत्रीय सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यह हमला सिर्फ शुरुआत है और अमेरिका अब पूर्ण पैमाने पर सैन्य अभियान की तैयारी कर रहा है।अलर्ट मोड में 50000 सैनिक इस बीच द जेरूसलम पोस्ट की स्पेशल रिपोर्ट के हवाले से पता चला है कि मिडिल ईस्ट में तैनात 50000 से अधिक अमेरिकी सैनिकों को पूरी तरह हाई अलर्ट पर रखा गया है। रिपोर्ट...