नई दिल्ली, मार्च 2 -- अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान के ऊपर भीषण हमला बोल दिया है। 28 फरवरी से शुरू हुए इस हमले के बाद दोनों तरफ से मिसाइलों, ड्रोन्स और रॉकेट्स के जरिए हमला किया जा रहा है। विशेषज्ञों की मानें तो यह युद्ध लंबा भी खिंच सकता है। अब इसको लेकर यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अपनी चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि अगर ईरान के साथ अमेरिका का युद्ध लंबा खिंचता है, तो फिर यूक्रेन के लिए एयर डिफेंस सिस्टम और हथियारों की कमी पड़ सकती है। गौरतलब है कि ट्रंप के सत्ता में आने के बाद अमेरिका ने यूक्रेन को जाने वाली प्रत्यक्ष मदद को रोक दिया था, हालांकि इसके बाद भी यूक्रेन अपने यूरोपीय साथियों की मदद से लगातार अमेरिका हथियारों को खरीद रहा है। सोमवार को मीडिया से सोशल मीडिया के जरिए बात करते हुए जेलेंस्की ने अमेरिका और इजरायल के ईरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.