नई दिल्ली, मार्च 1 -- ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर दिया है, जहां जहाजों को गुजरने की इजाजत नहीं है। यह कदम अमेरिका और इजरायल की ओर से ईरान पर हमलों के जवाब में उठाया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को यूरोपीय संघ की नौसेना मिशन ऑपरेशन एस्पाइड्स के एक अधिकारी ने बताया कि होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों को वीएचएफ रेडियो पर संदेश मिले, जिसमें कहा गया कि कोई भी जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य से नहीं गुजर सकता। ये संदेश ईरान की रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स की ओर से बताए गए हैं। हालांकि, ईरान की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अमेरिका ने भी व्यावसायिक जहाजों से खाड़ी क्षेत्र से दूर रहने की सलाह दी है, ताकि सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। यह भी पढ़ें- ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि खामेनेई की मौत हो गई, इजरायली पीएम नेतन्याहू बोले यह जलडमरूमध...