नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- अमेरिका और ईरान में सीजफायर और तनाव साथ जारी हैं। इसी बीच ईरान में युद्ध के दौरान हुए नुकसान का आकलन जारी है। खबरें ये भी आईं हैं कि सेंट्रल बैंक की तरफ से एक रिपोर्ट राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान को भेजी गई है। ताजा आंकड़ों से पता चल रहा है कि ईरान 250 अरब डॉलर से ज्यादा के नुकसान का सामना कर चुका है। फिलहाल, दोनों मुल्कों के बीच तनाव कम होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।कितना हुआ नुकसान ईरान सरकार की प्रवक्ता फातेमा मोहाजेरानी ने कहा है कि शुरुआती अनुमानों के अनुसार अमेरिकी-इजरायली हमलों से ईरान को लगभग 270 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। मोहाजेरानी ने कहा, 'प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार आज तक 270 अरब डॉलर का नुकसान होने का संकेत मिला है।' उनके अनुसार, नुकसान के अधिक सटीक आंकड़े सरकार के आर्थिक ब्लॉक द्वारा निर्धारित किए जा...