कोच्चि, मार्च 14 -- ईरान और अमेरिका में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच भारत ने कोच्चि में खड़े ईरानी युद्धपोत IRIS Lavan के गैर-जरूरी चालक दल के सदस्यों को स्वदेश भेजने की तैयारी कर ली है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक जहाज के अधिकांश नाविकों को तुर्की की एक एयरलाइन के विमान से अगले कुछ घंटों में रवाना किया जा सकता है, बशर्ते विमान तय कार्यक्रम के अनुसार कोच्चि हवाई अड्डे पर उतर जाए। मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र के अनुसार, ईरान ने भारत से अपने लगभग 180 नौसैनिकों को वापस ले जाने के लिए विशेष परिवहन की व्यवस्था की है। रायटर्स ने नाम न छापने की शर्त पर एक सूत्र के हवाले से लिखा कि इनमें से अधिकांश ईरानी नौसैनिक दक्षिण भारतीय शहर 'कोच्चि' से उड़ान भरेंगे। इसके साथ ही, ईरान उन नौसैनिकों के शव भी वापस ले जा रहा है, जिनकी श्रीलंका के तट के पास अमे...