नई दिल्ली।, अप्रैल 4 -- पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने हाल ही में सोशल मीडिया और कुछ समाचार रिपोर्टों में चल रही उन खबरों का खंडन किया है, जिनमें दावा किया जा रहा था कि पेमेंट के कारण भारत को होने वाली कच्चे तेल और एलपीजी (LPG) की आपूर्ति में बाधा आ रही है। मंत्रालय ने इन दावों को पूरी तरह से गलत और भ्रामक बताया है। मंत्रालय ने उन रिपोर्टों को खारिज कर दिया जिनमें कहा गया था कि भुगतान संबंधी समस्याओं के कारण ईरान से वाडिनार आने वाला कच्चे तेल का एक टैंकर चीन की ओर मोड़ दिया गया है। सरकार ने स्पष्ट किया कि ईरानी कच्चे तेल के आयात के लिए भुगतान को लेकर कोई समस्या नहीं है। आपको बता दें कि भारत 40 से अधिक देशों से कच्चा तेल का आयात करता है। भारतीय रिफाइनिंग कंपनियों के पास व्यापार के आधार पर अलग-अलग देश से तेल खरीदने की पूरी स्वतंत्र...